आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-04-2026
Ayush Shetty enters final of Badminton Asia Championship
Ayush Shetty enters final of Badminton Asia Championship

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारत के आयुष शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन कुन्लावत वितिदसर्न को शनिवार को तीन गेम के मुकाबले में हराकर बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
 
दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2023 विश्व चैम्पियन वितिदसर्न पर 10 . 21, 21 . 19, 21 . 17 से जीत दर्ज की ।
 
वह दिनेश खन्ना के बाद इस टूर्नामेंट के पुरूष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए । खन्ना ने 1965 में पुरूष एकल स्वर्ण जीता था ।