The theme of Madhya Pradesh's foundation day celebrations was 'Industry and Employment': Chief Minister Yadav
                                
                                    
	आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
	
	
	 
	मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि मध्यप्रदेश अपना स्थापना दिवस ‘उद्योग और रोजगार’ की थीम पर मना रहा है, जो राज्य में सतत विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है।
	 
	यादव ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन वाले मध्यप्रदेश ने विकास की एक नयी यात्रा शुरू की है। उसने निवेशकों को अधिक अनुकूल, सरल और सुरक्षित माहौल दिया है। साथ ही वह ‘इनोवेशन हब’ और ‘इनक्यूबेशन नेटवर्क’ स्थापित करके भारत की स्टार्ट-अप क्रांति को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है।”
	 
	उन्होंने एक नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रकाशित लेख में कहा, “उद्योग वर्ष मनाने के साथ-साथ, राज्योत्सव (राज्य उत्सव) की थीम ‘उद्योग और रोजगार’ रखी गई है। यह राज्य में सतत विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है।”
	 
	मध्यप्रदेश शनिवार को राज्य के रूप में अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्रवेश करेगा।
	 
	यादव ने कहा कि एक नवंबर 1956 को स्थापित मध्यप्रदेश ने पिछले दो दशक में विकास की एक नयी यात्रा शुरू की है और एक अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि राज्य उत्सव ‘देवउठनी एकादशी’ के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।