अमित शाह ने ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्ष पदक 2025’ के विजेताओं को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2025
Amit Shah congratulates the winners of the Union Home Minister Daksh Medal 2025
Amit Shah congratulates the winners of the Union Home Minister Daksh Medal 2025

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025’ से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
 
विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के 1,466 कर्मियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामित किया गया।
 
शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई।’’
 
गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विशेष अभियानों, जांच, खुफिया जानकारी जुटाने और फॉरेंसिक विज्ञान में अनुकरणीय मानक स्थापित करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने हमारे राष्ट्र को अधिक दृढ़ और सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘साहस, प्रतिबद्धता और समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में स्थापित यह पुरस्कार अधिक लोगों को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।’’
 
पुरस्कार के लिए नामित लोगों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के 40 जवान भी शामिल हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।