कोलकाता भगदड़ की जांच कर रही एसआईटी ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
The SIT probing the Kolkata stampede visited the site and began its investigation.
The SIT probing the Kolkata stampede visited the site and began its investigation.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कोलकाता भगदड़ मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
उत्तरी कोलकाता के चारबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी।
 
सूत्रों ने बताया कि एसआईटी के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौजूद थे।
 
एसआईटी के सदस्य घटनास्थल पर करीब 15 मिनट तक रहे तथा इस दौरान उन्होंने पुलिस और फॉरेंसिक अधिकारियों से बातचीत की।
 
पश्चिम बंगाल सरकार ने भगदड़ की जांच करने और उचित सिफारिशें देने के लिए बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती की अध्यक्षता में छह सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।
 
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि एसआईटी की सिफारिशों को सार्वजनिक किया जाएगा और उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
एसआईटी को तीन महीने के भीतर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।