एशियाई पैरा खेल: तैराक रवि की पदकों की है्ट्रिक, कपिल को रजत और स्वातिक को कांस्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
Asian Para Games: Swimmer Ravi scores hat-trick of medals, Kapil wins silver, Swatik wins bronze
Asian Para Games: Swimmer Ravi scores hat-trick of medals, Kapil wins silver, Swatik wins bronze

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत के किशोर पैरा तैराक रवि बुडिगिना ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी की जबकि दो अन्य भारतीय तैराकों ने भी पदक जीते।
 
रवि इससे पहले इस सप्ताह पुरुषों की एस13 वर्ग की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीत चुके हैं।
 
आंध्र प्रदेश के दृष्टिबाधित 18 वर्षीय रवि ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 25.89 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
 
कपिल कुमार और स्वातिक पाटिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही तैराकी में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई।
 
छब्बीस वर्ष के कपिल ने पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 स्पर्धा में चार मिनट 38 . 44 सेकेंड का समय लिया । जापान के अकितो मिनाइ ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड समय (चार मिनट 27 . 44 सेकेंड) के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया ।