Rubio concludes India visit, focuses on expanding economic and strategic cooperation
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन पर बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा सहयोग को लगातार मजबूत करने से दोनों देश अधिक सशक्त बनते हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और गुजरात के जामनगर स्थित एक प्रमुख रिफाइनरी केंद्र का दौरा किया।
रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘क्षेत्र में अपनी आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के बाद अभी भारत से रवाना हुआ हूं। अपनी आर्थिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लगातार मजबूत करने से हमारे दोनों देश अधिक सशक्त बनते हैं।’’
उन्होंने अपनी और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें पृष्ठभूमि में मुंबई का प्रसिद्ध ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ नजर आ रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री 20 अक्टूबर को मुंबई पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना तथा पश्चिम एशिया संकट पर विचारों का आदान-प्रदान करना था।