India's first dengue vaccine study being conducted in Tamil Nadu: Minister Arunraj
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के तेनकासी जिले में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की निगरानी में भारत का पहला डेंगू टीका अध्ययन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के जी अरुणराज ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अरुणराज ने यहां बाल विकास पर आयोजित एक कार्यशाला से इतर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह टीका फिलहाल ब्राजील के टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा है।
अरुणराज ने कहा, “भारतीय परिस्थितियों में इसकी प्रभावशीलता का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल यह गंभीर परिणामों और अस्पताल में भर्ती होने से 80 से 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है।”
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू की मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन असली चुनौती अगले दो से तीन महीनों में बारिश के मौसम के दौरान सामने आएगी।