बिरला की चाय पार्टी से ‘इंडिया’ गठबंधन ने बनाई दूरी; राधाकृष्णन के कार्यक्रम में खरगे, सोनिया शामिल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
The 'India' alliance distances itself from Birla's tea party; Kharge, Sonia attend Radhakrishnan's event.
The 'India' alliance distances itself from Birla's tea party; Kharge, Sonia attend Radhakrishnan's event.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
लोकसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों ने बहिष्कार किया, जबकि विपक्ष की एक अन्य प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने इसमें हिस्सा लिया।
 
दूसरी तरफ, राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की चाय पार्टी में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश तथा विपक्ष के कई अन्य नेता शामिल हुए।
 
सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे।
 
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनके साथ ही सपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य कई दलों के नेताओं ने बिरला द्वारा आयोजित चाय पार्टी में भाग नहीं लिया।