विजय ने शिवकाशी पटाखा फैक्टरी विस्फोट के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
 the deceased in the Sivakasi firecracker factory blast.
the deceased in the Sivakasi firecracker factory blast.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने विरुधुनगर जिले में पटाखे बनाने वाली एक यूनिट में हुए धमाके में मारे गए दो लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
 
मुख्यमंत्री ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई और तत्काल राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए।
 
यह विस्फोट बृहस्पतिवार को शिवकाशी तालुक में स्थित एक निजी पटाखा इकाई में हुआ।
 
यहां काम करने वाले बालमुरुगन (41) विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शिवकाशी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 
दूसरे मृतक, तिरुनेलवेली पेट्टई निवासी 66 वर्षीय अहमद इब्राहिम भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।