बीएचईएल ने पीईएम इलेक्ट्रोलाइजर प्रणाली के लिए नार्वे की हाइस्टार के साथ किया रणनीतिक समझौता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
BHEL signs strategic agreement with Norway's Hystar for PEM electrolyzer system
BHEL signs strategic agreement with Norway's Hystar for PEM electrolyzer system

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने देश में हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए नॉर्वे की हाइस्टार एएस के साथ रणनीतिक समझौता किया है। इसका मकसद पीईएम इलेक्ट्रोलाइजर प्रणालियों के चरणबद्ध स्वदेशीकरण और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

समझौते पर बीएचईएल के कार्यकारी निदेशक वाई. श्रीनिवास राव (हेवी पावर इक्विपमेंट प्लांट, हैदराबाद) और महाप्रबंधक एवं प्रमुख (न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस) सुतृप्तो डे तथा हाइस्टार एएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फ्रेड्रिक मोविल ने हस्ताक्षर किए।
 
बीएचईएल इस वर्ष में ही एल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर प्रणाली के लिए थाइसनक्रुप न्यूसेरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ रणनीतिक समझौता कर चुका है।
 
हाइस्टार के साथ पीईएम इलेक्ट्रोलाइजर प्रणाली को लेकर हुआ यह समझौता देश के उभरते हरित हाइड्रोजन बाजार में बीएचईएल की स्थिति को और मजबूत करेगा।