आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मिजोरम सरकार प्रादेशिक सेना (टीए) के लिए 15 से 25 नवंबर तक पहली भर्ती रैली आयोजित करेगी। सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के विधायक लेफ्टिनेंट कर्नल क्लेमेंट लालमिंगथांगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रादेशिक सेना (होम एंड हर्थ) के लिए भर्ती रैली का आयोजन मिजोरम सरकार और 166 असम इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) द्वारा संयुक्त रूप से राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भर्ती अभियान महिलाओं सहित मिजो युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के नए अवसर खोलेगा।
प्रादेशिक सेना समन्वय और स्थापना संबंधी अधिकार प्राप्त राज्य स्तरीय समिति के प्रमुख लालमिंगथांगा ने कहा कि रैली के दौरान सामान्य ड्यूटी कर्मियों के 144 पद भरे जाएंगे, जिनमें से नौ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं ताकि सशस्त्र बलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके।