भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतना गर्व की बात: झारखंड के मुख्यमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
 team won gold in the Asian Games: Jharkhand Chief Minister
team won gold in the Asian Games: Jharkhand Chief Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि राज्य और देश के लिए "गर्व का विषय" है।
 
स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की चार खिलाड़ी झारखंड से हैं, जिनमें से तीन सिमडेगा जिले की हैं।
 
कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग सिमडेगा से हैं, जबकि निक्की प्रधान खूंटी जिले की हैं।
 
सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात और प्रत्येक भारतीय के लिए सुनहरा क्षण है। देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और उत्साह से देश का गौरव बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य-हर पदक के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष होता है।"
 
सोरेन ने "जुझारु कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व" में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए "टीम इंडिया को विशेष बधाई और शुभकामनाएं" दीं।