कुशीनगर में शिक्षिका से छेड़खानी के आरोप में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
School manager arrested for molesting teacher in Kushinagar
School manager arrested for molesting teacher in Kushinagar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कुशीनगर जिले में एक शिक्षिका से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
 
पुलिस के अनुसार, रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक अक्टूबर को छुट्टी के बाद वह बच्चों के साथ घर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी प्रबंधक ने काम के बहाने उन्हें रोक लिया।
 
आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद प्रबंधक उनके पास पहुंचा और उनका हाथ पकड़कर कथित तौर पर छेड़खानी करने लगा।
 
पुलिस को दी गई तहरीर में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रबंधक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।