टीडीबी जांच करेगा कि अधिकारियों की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं: बोर्ड प्रमुख

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-06-2026
TDB will investigate whether rules were violated in the appointment of officials: Board chief
TDB will investigate whether rules were violated in the appointment of officials: Board chief

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के. जयकुमार ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड यह जांच करेगा कि कहीं किसी नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि पदस्थापन से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी सामने आने पर उसमें सुधार किया जाएगा।
 
राज्य के देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन ने सोमवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड से शबरिमला में सोना चोरी मामले में जांच का सामना कर रहे अधिकारियों को बोर्ड में अहम पदों पर नियुक्त करने वाले हालिया परिपत्र को वापस लेने को कहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
 
जयकुमार ने कहा कि इस संबंध में शिकायतें मिली हैं और अगर टीडीबी द्वारा जारी आदेश में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे ठीक किया जाएगा।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “पदस्थापन के संबंध में अगर कोई भी कदम नियमों के विरुद्ध हुआ है, तो मेरी इच्छा है कि उसे सुधारा जाए।”