टाटा समूह पूरे प्रणाली में एआई अपनाने की प्रक्रिया में, क्षेत्र-विशिष्ट एआई चिप बनाने की योजना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-02-2026
Tata Group in process of adopting AI system-wide, plans to make region-specific AI chips
Tata Group in process of adopting AI system-wide, plans to make region-specific AI chips

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी पूरी प्रौद्योगिकी प्रणाली में कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की प्रक्रिया में है और विभिन्न उद्योगों के लिए चिप बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह विविध भारतीय आंकड़ों के आधार पर एआई क्षमताओं का निर्माण कर रहा है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) की दूरदृष्टि के कारण ही हम चिप और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रवेश कर सके। अगला कदम ऐसे चिप बनाना है जो पूरी तरह एआई-अनुकूलित और क्षेत्र-विशिष्ट हों। हर उद्योग के लिए अलग चिप विकसित की जाएगी और हम सबसे पहले इसे मोटर वाहन क्षेत्र के लिए तैयार करेंगे।’’
 
उन्होंने बताया कि ‘नमक से सॉफ्टवेयर’ तक फैला उनका समूह सिलिकॉन से लेकर सिस्टम तक, एआई-तैयार डाटा सेंटर से लेकर एप्लिकेशन और एआई एजेंट तक पूरी प्रणाली स्टैक में एआई को अपना रहा है।
 
चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह भारत का पहला बड़े पैमाने का एआई-अनुकूलित डाटा सेंटर स्थापित कर रहा है, जिसे अगली पीढ़ी के एआई प्रशिक्षण और एवं ‘इन्फरेंस’ के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।