श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को 2027 से शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा: शुभेंदु

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Syama Prasad Mookerjee's contributions will be included in the academic curriculum from 2027: Shubhendu
Syama Prasad Mookerjee's contributions will be included in the academic curriculum from 2027: Shubhendu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग अगले शैक्षणिक सत्र से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान से संबंधित अध्यायों को पाठ्यक्रम में शामिल करेगा।
 
यह निर्णय मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए गठित विशेष समिति की पहली बैठक में लिया गया।
 
अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर एक अलग खंड शामिल किया जाएगा। उनके योगदान के बारे में स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाया जाएगा।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत उन पर एक पुस्तक भी प्रकाशित करेगी।