आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 162.87 अंक की बढ़त के साथ 74,483.56 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 43.90 अंक चढ़कर 23,315.25 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।
वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।