Japan's central bank raised its policy interest rate to 1.25 percent.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जापान के केंद्रीय बैंक ने अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को शुक्रवार को 1.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.25 प्रतिशत कर दिया। यह 31 साल के उच्च स्तर पर है।
मौद्रिक नीति समिति की दो दिन की बैठक के अंत में शुक्रवार को किया गया यह फैसला अपेक्षित था और वैश्विक बाजारों में हाल की गतिविधियों में इसकी व्यापक रूप से पहले ही संभावना जताई जा रही थी।
नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भी अपनी प्रमुख दर बढ़ाए जाने के बाद हुई है।
कमजोर होते येन को लेकर चिंता के बीच अमेरिका की ओर से जापान पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा था।
दोनों देशों ने हाल में येन को सहारा देने के लिए मिलकर बाजार में हस्तक्षेप किया था।