मलप्पुरम में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में कॉलेज शिक्षक समेत चार लोग गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Four people, including a college teacher, arrested for drug trafficking in Malappuram
Four people, including a college teacher, arrested for drug trafficking in Malappuram

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरल में मलप्पुरम जिले के नीलांबुर में मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन (एमडीएमए) एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में एक कॉलेज शिक्षक और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
आरोपियों की पहचान माम्पाड के एक कॉलेज में शिक्षक सुहैल पेरिंगोडन और रीना टी. एन., विवेक विजयन तथा सुब्रह्मण्यन के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि चारों को एक खुफिया सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार, शुरुआत में सुब्रह्मण्यन के पास से 0.4 ग्राम एमडीएमए और 0.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
 
पुलिस को इसके बाद जांच में कथित तौर पर पता चला कि सुहैल नियमित रूप से विवेक और रीना को एमडीएमए की आपूर्ति करता था।
 
अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम के जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर विस्तृत जांच की गई जिसमें पता चला कि शिक्षक कथित तौर पर बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों और अपने दोस्तों को एमडीएमए की आपूर्ति करता था।