रूस प्रतिबंध विधेयक के पक्ष में मतदान करने वाले एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Raja Krishnamoorthi, the only Indian-American lawmaker to vote in favor of the Russia sanctions bill
Raja Krishnamoorthi, the only Indian-American lawmaker to vote in favor of the Russia sanctions bill

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजा कृष्णमूर्ति अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में रूस प्रतिबंध विधेयक के पक्ष में मतदान करने वाले एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सांसद रहे और उन्होंने अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के रुख से अलग जाकर विधेयक के पक्ष में मतदान किया।
 
डेमोक्रेटिक पार्टी के 58 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। विधेयक में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का भी प्रावधान है जिसका भारत और चीन पर असर पड़ सकता है।
 
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के छह सदस्य हैं और सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं।
 
भारतीय-अमेरिकी सांसदों रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, एमी बेरा, श्री थानेदार और सुहास सुब्रमण्यम ने पार्टी के रुख के अनुरूप विधेयक के खिलाफ मतदान किया। विधेयक में अमेरिका द्वारा रूस से यूरेनियम की कुछ खरीद को प्रतिबंधों के दायरे से छूट दी गई है।
 
‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट’ को बुधवार को प्रतिनिधि सभा ने 159 के मुकाबले 262 मतों से पारित कर दिया।