Stalin targets Chief Minister Vijay on the issue of stalling the Parandur airport project
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने परंदूर हवाई अड्डा परियोजना को रोकने के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के फैसले पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के हितों को ‘‘ओछे राजनीतिक लाभ के लिए गिरवी नहीं रखा जा सकता।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने द्रमुक के कार्यकाल में प्रस्तावित इस परियोजना को रोकने के फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि यह तमिलनाडु के विकास के लिए अपूरणीय क्षति है।
यहां जारी एक बयान में द्रमुक प्रमुख ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा परंदूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को रोकने की आज की गई घोषणा राज्य के विकास को कई साल पीछे धकेल देगी। तमिलनाडु के हितों को ओछे राजनीतिक लाभ के लिए गिरवी नहीं रखा जा सकता।’’
उन्होंने कहा कि परंदूर हवाई अड्डा परियोजना को रद्द करने का फैसला तमिलनाडु के युवाओं के रोजगार के सपनों पर करारा प्रहार है।