Rajasthan: Amid election fever, police warn voters and candidates against cyber fraudsters
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बीच पुलिस ने मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को साइबर ठगों को लेकर आगाह किया है।
पुलिस का कहना है कि साइबर ठग फर्जी ‘वोटर लिंक’, ‘ओटीपी’ और ‘क्यूआर कोड’ के जरिए ठग सकते हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक (साइबर अपराध) वी के सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की साइबर अपराध शाखा ने इस बारे में परामर्श जारी किया है।
सिंह ने कहा कि राज्य में चुनावी सुगबुगाहट के बीच साइबर ठग व्हाटसऐप या एसएमएस के जरिए “अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें”, “आपका पोलिंग बूथ बदल गया है” जैसे संदेश भेजकर फर्जी लिंक भेज सकते हैं।