शाह ने संसद में गतिरोध के बीच लोकसभा ओम बिरला से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Shah meets Lok Sabha Speaker Om Birla amid Parliament deadlock
Shah meets Lok Sabha Speaker Om Birla amid Parliament deadlock

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच संसद में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

विपक्ष 20 जुलाई को संसद तक मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के मामले में शाह से जवाब की मांग करते हुए लोकसभा की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहा है।
 
शाह ने बिरला के दफ्तर में करीब एक घंटा बिताया।
 
इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद भवन स्थित शाह के दफ्तर में उनसे मुलाकात की।
 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने आज लोकसभा में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह सुबह-सुबह संसद में आते हैं और देर रात को ही वापस जाते हैं। वह दिनभर संसद में ही रहते हैं।’’
 
रीजीजू ने यह भी कहा कि नियम कहता है कि जो विधेयक होता है, उससे संबंधित मंत्री को सदन में आना होता है।
 
उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘आप यहां निर्देश नहीं दे सकते कि कौन से मंत्री आएंगे और किसको जवाब देना है। वह सरकार और आसन द्वारा तय किया जाता है।