जम्मू कश्मीर के राजौरी में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-07-2026
Search operation launched to nab two suspected terrorists in Jammu and Kashmir's Rajouri
Search operation launched to nab two suspected terrorists in Jammu and Kashmir's Rajouri

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद इलाके के कुछ गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आतंकवादी रविवार देर रात एक सड़क को पार करते दिख रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने इलाके में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर तलाश अभियान में शामिल टीम ने उन दो लोगों का पता लगाने के लिए भंगई, हसप्लोट, कर्योटे, कोपरा टॉप और जंगल से सटे आस-पास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया।
 
अंतिम सूचना मिलने तक तलाश अभियान जारी था।