14 जुलाई : मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार हुआ प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-07-2026
July 14: First demonstration of machine freezing of ice.
July 14: First demonstration of machine freezing of ice.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
 
इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से अपने देश लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। सेना ऑपरेशन हैवेन का हिस्सा थी जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थी।
 
14 जुलाई 2025 को दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सरोजा देवी को कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है। पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्हें ‘अभिनय सरस्वती’ भी कहा जाता था।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
 
1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
 
1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
 
1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
 
1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
 
1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
 
1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
 
1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
 
1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
 
1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
 
1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
 
1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
 
2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
 
2014 : इंग्लैंड की चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
 
2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
 
2020 : इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में आई बाढ़ में 15 लोगों की मौत। इसी दिन सूडान के दारफुर में सशस्त्र समूहों ने प्रदर्शन शिविर पर हमला कर 13 लोगों को मार डाला।
 
2021 : उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बस पर हुए 'हमले' में नौ चीनी इंजीनियरों समेत 13 की मौत।
 
2022 : लगातार जन असंतोष का सामना कर रहे, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिये संसद के स्पीकर के कार्यालय को भेजा। राजपक्षे, श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को संभालने में सरकार की नाकामी के खिलाफ जन विद्रोह के चलते देश छोड़कर मालदीव भाग गए थे, फिर वहां से वह सिंगापुर चले गए।
 
2023 : भारतीय गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह ने बैंकाक में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखते हुए महाद्वीपीय सर्किट में अपना आधिपत्य स्थापित किया।
 
2024 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली में एक युवक ने गोलियां चलाईं और एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।
 
2025 : दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में निधन ।
 
इसी दिन जाने-माने मैराथन धावक फौजा सिंह की पंजाब में जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 114 वर्ष के थे।