सऊदी अरब ने मक्का पर हमले की कोशिश को ‘लक्ष्मण रेखा’ बताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-09-2026
Saudi Arabia calls Mecca attack attempt 'Lakshman Rekha'
Saudi Arabia calls Mecca attack attempt 'Lakshman Rekha'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सऊदी अरब ने ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों पर इस्लाम के सबसे पवित्र शहर पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया, इस पर क्षेत्र के देशों ने निंदा तो की लेकिन किसी ने भी सैन्य मदद का संकेत नहीं दिया।

अमेरिका का अहम सहयोगी सऊदी अरब ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के नए मोर्चे में और गहराई से उलझता जा रहा है और उसने मक्का को ‘लक्ष्मण रेखा’ करार दिया है।
 
दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सऊदी अरब पर उसके क्षेत्रीय दुश्मन तेहरान के समर्थक विद्रोहियों द्वारा हमले हो रहे हैं। ऐसे में, इस देश को अपने कच्चे तेल के लिए एक सुरक्षित रास्ते और साथ ही सैन्य मदद की जरूरत है। हालांकि, इन दोनों में से किसी के लिए भी कोई स्पष्ट विकल्प अभी तक नहीं दिख रहा है।
 
खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब की एक अहम पाइपलाइन हफ्तों से बंद है, क्योंकि यमन के हूती विद्रोही देश की अवसंरचना और लाल सागर में उसके जहाजों पर हमले कर रहे हैं। ईरान अभी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बना रहा है। इन घटनाक्रमों के बीच तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं।
 
हूतियों ने यमन की सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर मक्का की ओर ड्रोन दागने से इनकार किया। सऊदी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद के जन्मस्थान के ऊपर हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही ड्रोन को नष्ट कर दिया।
 
इस बीच तुर्किये और पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि सऊदी ने उनसे किसी मदद का अनुरोध नहीं किया।