Encephalitis has been eradicated in Uttar Pradesh like mafia and mosquitoes: Yogi Adityanath
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से तड़पते बच्चों और दम तोड़ते बचपन को देखकर हर जागरूक माता-पिता चिंतित रहते थे लेकिन अब यह चिंता खत्म हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त हो गया है तथा ‘अब हम नए युग में नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बेड की ‘डायलिसिस यूनिट’ शुरू कर रही है।
आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) के ‘चैरिटेबल ब्लड सेंटर’ के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि चिकित्सा प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में प्रगति के बावजूद रक्त का निर्माण नहीं किया जा सकता।
उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रयास करने का आह्वान किया और चिकित्सकों से पेशेवर रक्तदान की प्रथा पर अंकुश लगाने में मदद करने का आग्रह किया।