आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बुधवार को कहा कि पीएससी अध्यक्ष किसी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकते और चेतावनी दी कि यदि वह राज्य भर्ती निकाय की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की अपराध शाखा की जांच में सहयोग करने से इनकार करते हैं तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
वह केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) के अध्यक्ष के कथित रुख को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
पीएससी अध्यक्ष ने कथित तौर पर कहा था कि वह जारी जांच के सिलसिले में अपराध शाखा मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे।
सतीशन ने कहा, ‘‘किसी को भी कोई विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है। इस देश में बहुत महत्वपूर्ण लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। यहां हर कोई एक नागरिक है।’’