आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन जिंटू गोगोई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गोगोई की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
गोगोई असम के गोलाघाट जिले के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई (वीर चक्र) के शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
उन्होंने कहा, "माँ भारती के प्रति उनकी अटूट भक्ति और कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान साहस, कर्तव्य और देशभक्ति के सर्वोच्च आदर्शों को दर्शाता है। उनकी यह विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"
कैप्टन गोगोई वर्ष 1999 में 'ऑपरेशन विजय' के दौरान बटालिक उप-सेक्टर में रिज लाइन काला पत्थर से दुश्मन को खदेड़ने के लिए अपने सैनिकों का नेतृत्व करते समय 29-30 जून की मध्यरात्रि को शहीद हो गए थे।
देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने से पहले, इस 29 वर्षीय सैन्य अधिकारी ने दुश्मन के दो सैनिकों को मार गिराया था