आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी।
25 जून 2025 को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित वाणिज्यिक मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया।
रूसी अंतरिक्ष यान के जरिये भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा के 41 साल बाद यह किसी भारतीय की अंतरिक्ष यात्रा थी। लखनऊ में जन्मे 39 वर्षीय शुक्ला अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए। इससे 41 साल पहले भारत के राकेश शर्मा 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के सैल्यूट-7 अंतरिक्ष स्टेशन के तहत कक्षा में आठ दिन रहे थे।
देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1529 : मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1788 : वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1941 : फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947 : एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।
1950 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ और बाद में इसने अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
1974 : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
1975 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।
2005 : ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा।
2009 : पाश्चात्य संगीत और नृत्य की एक नई परिभाषा लिखने वाले अमेरिकी पॉप गायक माइकल जैक्सन की मृत्यु।
2013 : उत्तराखंड में जून के शुरू में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटा भारतीय वायुसेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट और को-पायलट सहित सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसी दिन मध्य अफ्रीकी गणराज्य में एक सोने की खदान ढहने से 37 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
2017 : पूर्वी पाकिस्तान (अब पंजाब प्रांत) के बहावलपुर में एक तेल टैंकर के पलटने से उसमें से रिस रहे तेल को इकट्ठा करने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़ के बीच हुए विस्फोट से 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
2021 : चीन के हेनान प्रांत में ‘मार्शल आर्ट‘ स्कूल में आग से 18 लोगों की मौत ।
2025 : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम स्पेस द्वारा संचालित वाणिज्यिक मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया।