राजनाथ सिंह ने आशुतोष के तनोट माता मंदिर में पूजा- सरोज की

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 24-10-2025
Rajnath Singh offers prayers at Tanot Mata Temple in Jaisalmer
Rajnath Singh offers prayers at Tanot Mata Temple in Jaisalmer

 

जैसलमेर
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के पास स्थित तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शौर्य, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की।
 
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और ‘बैटल एक्स’ डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी मौजूद थे।
 
मंदिर में रक्षा मंत्री का स्वागत सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा और सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने किया।
 
तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रक्षा मंत्री ने महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और मनसा माता मंदिर के पास स्थित खेजड़ी के पेड़ पर मनोकामना पूर्ण होने के लिए रुमाल बांधा।
 
उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से तनोट माता मंदिर परिसर पर गिराए गए उन बमों को भी देखा, जिनमें से एक भी नहीं फटा था।
 
सिंह ने कहा, ‘‘तनोट माता के दर्शन कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और मेरा जीवन धन्य हो गया है।’’