राजस्थान: बारिश की गतिविधियां बढ़ने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
Rajasthan: Rainfall activity is expected to increase and heavy rain is expected at some places.
Rajasthan: Rainfall activity is expected to increase and heavy rain is expected at some places.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान के अनेक भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
इसके अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तरी उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। मानसून 'ट्रफ लाइन' आज अमृतसर, निजामाबाद तथा कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।
 
इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-26 अगस्त को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
 
इस दौरान उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
 
वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहेंगी। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।