राधाकृष्णन ने राज्यसभा के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-06-2026
Radhakrishnan administered the oath of office to 10 newly elected members of the Rajya Sabha.
Radhakrishnan administered the oath of office to 10 newly elected members of the Rajya Sabha.

 

 आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उच्च सदन के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को बृहस्पतिवार को पद की शपथ दिलाई।
 
सांसदों ने राज्यसभा के मुख्य कक्ष में शपथ ग्रहण किया।
 
शपथ लेने वाले नये सदस्यों में आंध्र प्रदेश से चार, झारखंड से दो तथा अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु से एक-एक सदस्य शामिल हैं।
 
पांच नवनिर्वाचित सदस्यों ने हिंदी में, एक ने अंग्रेजी में, एक ने तमिल में और तीन ने तेलुगु में शपथ ली।
 
राज्यसभा के नये सदस्यों में सना सतीश बाबू (तेदेपा), विजय चिंताकयाला (तेदेपा), भाष्यम राम कृष्ण (तेदेपा) और लिंगमनेनी रमेश (जेएसपी) हैं। ये चारों आंध्र प्रदेश से हैं।
 
अरुणाचल प्रदेश से टी. तगाक (भाजपा) और गुजरात से राजेश परमानद शुक्ला (भाजपा) हैं। वहीं, परिमल नथवाणी (निर्दलीय) और बैद्यनाथ राम (झामुमो), दोनों झारखंड से हैं।
 
देबाशीष सामंतराय (भाजपा) ओडिशा से और प्रवीण चक्रवर्ती (कांग्रेस) तमिलनाडु से हैं।
 
शपथ ग्रहण के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी भी उपस्थित थे।