आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने शनिवार को केरल के अगले मुख्यमंत्री के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के पोस्टर को नुकसान पहुंचाकर मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के समर्थन में किए जा रहे प्रदर्शनों को “फूट डालने वाली रणनीति” करार दिया।
उन्नीथन ने कहा कि वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन और रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद पर दावा करने के योग्य हैं और समर्थक इसके लिए सार्वजनिक प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन यह पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए किया जाना चाहिए।
कासरगोड से लोकसभा सदस्य उन्नीथन ने मुख्यमंत्री के चयन के तरीके के संबंध में कहा कि न केवल पार्टी के विधायक, बल्कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के प्रत्येक घटक जिसमें आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (केईसी) और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) शामिल हैं को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है।
उन्नीथन ने मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के संबंध में पार्टी के एक विधायक द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि ‘टीम यूडीएफ’ में इसके सभी घटक सदस्य शामिल हैं, जिन्हें इस बात पर अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।