बिहार के वैशाली में रेलवे सिग्नल पर छिपा हुआ कैमरा लगा पाया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-05-2026
A hidden camera was found installed at a railway signal in Vaishali, Bihar.
A hidden camera was found installed at a railway signal in Vaishali, Bihar.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 बिहार के वैशाली जिले में रेलवे सिग्नल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ देखकर सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
सिम कार्ड युक्त एक छिपा हुआ कैमरा सराय रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे सिग्नल पर लगा हुआ पाया गया था।
 
मुजफ्फरपुर खंड की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
मुजफ्फरपुर जीआरपी की पुलिस अधीक्षक बीना कुमारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शुक्रवार को सराय स्टेशन के पास एक रेलवे सिग्नल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ पाया गया। मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक विशेषज्ञ उपकरण की जांच कर रहे हैं। कैमरा लगाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
 
हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि बरामद किया गया कैमरा राज्य के बाहर से नियंत्रित किया जा रहा था।
 
उन्होंने कहा, ‘‘जांचकर्ताओं को इस संबंध में अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।’’