President's Medal for Distinguished Service to the officer who investigated the Sabarimala gold missing case
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने शबरिमला सोना गायब होने के मामलों की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. शशिधरन को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने की शुक्रवार को घोषणा की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत केरल पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा, तथा कारागार एवं सुधार सेवाओं के 11 अधिकारियों को राष्ट्रपति के विभिन्न पुलिस और अग्निशमन सेवा पदकों के लिए चुना गया है।
शशिधरन इस साल केरल के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक’ के लिए चुना गया है।
केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें पिछले साल शबरिमला मंदिर के श्रीकोविल (गर्भगृह) के द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों और दरवाजों की चौखटों से कथित तौर पर सोना गायब होने के मामलों की जांच के लिए नियुक्त किया था।
कोच्चि नगर पुलिस में उपायुक्त के पद पर रहते हुए वह 2022 के इलंथूर मानव बलि मामले की जांच का भी हिस्सा रहे थे।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजपाल मीणा, एसपी बिनु रामकृष्ण पिल्लई, पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) रविकुमार वी.आर., एसपी उज्ज्वल कुमार एस., उपनिरीक्षक ज्योतिष कुमार एस.एल और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेश बाबू एस.एस. को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है।