President Murmu expressed grief over the deaths in the bus accident in Jammu and Kashmir.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हुए बस हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुए बस हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”