आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को तांबे की कीमत 4.65 रुपये की गिरावट के साथ 1,283.15 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में तांबे के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 4.65 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,283.15 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 374 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।