चांदी के वायदा भाव में 5,175 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-04-2026
Silver futures fall sharply by Rs 5,175 per kg
Silver futures fall sharply by Rs 5,175 per kg

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
सटोरियों के स्तर पर सौदे कम करने से सोमवार को चांदी का वायदा भाव 5,175 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
 
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध 5,175 रुपये यानी 2.01 प्रतिशत गिरकर 2,51,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान कुल 1,505 लॉट का कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और अपने सौदे घटाने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 1.54 प्रतिशत गिरकर 79.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।