सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार के साथ प्रशांत किशोर की बैठक, राकांपा को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Prashant Kishor meets Sunetra Pawar, Parth Pawar, discusses ways to strengthen NCP
Prashant Kishor meets Sunetra Pawar, Parth Pawar, discusses ways to strengthen NCP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
किशोर ने हाल ही में पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
 
जन सुराज पार्टी के प्रमुख किशोर ने बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई में पवार के सरकारी आवास ‘देवगिरी’ पर उनसे मुलाकात की।
 
राकांपा के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने बताया कि संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में सलाह दे रहे किशोर के साथ बैठक में सुनेत्रा पवार, उनके सांसद बेटे पार्थ पवार और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
 
उन्होंने कहा, “यह पार्टी को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक आंतरिक बैठक थी कि सरकार के विकास कार्यक्रम जमीनी स्तर तक पहुंचें।”