आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि चौधरी मौजूदा प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार आर. का स्थान लेंगे। सुरेश 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
बयान के अनुसार, चौधरी की नियुक्ति से एटीएल की क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार करने और ग्राहकों के लिए अपनी सेवाओं की पेशकश बेहतर बनाने पर काम कर रही है।
ऑलकार्गो समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन शशि किरण शेट्टी ने कहा, ‘‘ बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव हमारे लिए बेहद उपयोगी होगा। इससे हमें डिजिटल-केंद्रित वृद्धि रणनीति को तेज करने, देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों एवं हितधारकों के लिए मूल्य सृजन के अगले चरण को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’