असम में मिनीबस-ट्रक की टक्कर में घायल तीन और लोगों ने दम तोड़ा, मृतक संख्या सात हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-08-2026
Three more people injured in the minibus-truck collision in Assam succumb, taking the death toll to seven.
Three more people injured in the minibus-truck collision in Assam succumb, taking the death toll to seven.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में ट्रक और मिनीबस की आमने-सामने की टक्कर में घायल हुए तीन और लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना रविवार शाम सोनापुर के पास टेटेलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुई थी। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
 
खेत्री थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। सात अन्य लोगों का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।’’