प्रधानमंत्री मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 15-10-2025
PM Modi condoles the passing away of former Kenyan Prime Minister Raila Odinga
PM Modi condoles the passing away of former Kenyan Prime Minister Raila Odinga

 

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान राजनेता और भारत का सच्चा मित्र बताया।80 वर्षीय ओडिंगा का केरल के एर्नाकुलम में इलाज के दौरान निधन हुआ। वह भारत में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से उपचार करवा रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,"मेरे प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री श्री रैला ओडिंगा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वे न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि भारत और हमारी संस्कृति के गहरे प्रशंसक भी थे।"

मोदी ने याद किया कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनकी ओडिंगा से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि ओडिंगा भारत के मूल्यों, संस्कृति और प्राचीन ज्ञान से बेहद प्रभावित थे और उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि ओडिंगा आयुर्वेद के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य में इसके लाभों को अनुभव किया था।मोदी ने अंत में ओडिंगा के परिजनों, मित्रों और केन्या की जनता के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।