Over 10,000 schools in Jammu and Kashmir lack playgrounds, and 9,078 lack boundary walls.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के कई स्कूलों में शौचालय, पेयजल, चारदीवारी और खेल मैदान जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सरकार ने बताया कि 2025-26 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 18,724 स्कूलों में से 2,698 स्कूलों में लड़कों के लिए शौचालय नहीं हैं, जबकि 57 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि 78 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं है। आंकड़ों से अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में भी भारी कमी का पता चला है।
आंकड़ों के मताबिक 9,078 स्कूलों में चारदीवारी नहीं है और 10,896 स्कूलों में खेल मैदान नहीं हैं।
आंकड़ों में अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमियों को भी उजागर किया गया है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और छात्रों की शारीरिक और मनोरंजक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
हालांकि, सरकार ने कहा कि इन कमियों को दूर करने के प्रयास जारी हैं।
सरकार ने बताया कि इन कमियों को दूर करने के लिए 4,481 शौचालयों का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है जिनमें से 1,441 लड़कों के लिए, 2,575 लड़कियों के लिए और 465 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए हैं।