आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित एक संस्थान के विद्यार्थियों ने शनिवार को ‘शांति चिह्न’ के आकार में विशाल मानव आकृति बनाई और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया।
‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के लिए महाराष्ट्र के प्रतिनिधि स्वप्निल डांगरीकर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया कि महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित ‘सोमैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ के 1,381 छात्रों ने शांति चिह्न की ‘‘सबसे बड़ी’’ आकृति बनाई।
छात्रों ने कहा कि वे ऐसे समय में ‘‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने’’ के लिए एकत्रित हुए हैं जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ रहा है।