Opposition making a mockery of democracy, did not allow Parliament to function: Shivraj Chouhan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने संसद नहीं चलने दी और वह “लोकतंत्र का मजाक” बना रहा है।
चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ और दादरा और नगर हवेली में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत ‘सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी’ (सीबीडीसी) पर आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) को शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया समेत कई लोग मौजूद थे।