जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 01-12-2023
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

 

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अरिहाल गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, "चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. तलाशी अभियान जारी है."

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को गोलीबारी शुरू हो गई. सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है. 

 

ये भी पढ़ें :  मेवात के सीआरपीएफ कमांडेंट मोहम्मद खालिद को मिला होम मिनिस्टर स्पेशल ऑपरेशन मेडल
ये भी पढ़ें :  जब अजमल ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सही राह पकड़ी
ये भी पढ़ें :  हावड़ा: बारात घर की आमदनी से चल रहा सर सैयद अहमद हाई स्कूल