आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
साल के छठे महीने का यह पहला दिन पड़ोसी देश में घटी एक दर्दनाक घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने।
एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्मदिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
एक जून 2009 को, एयर फ्रांस द्वारा संचालित एयरबस ए330 की उड़ान 447 अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रियो डी जनेरियो से पेरिस जा रहा यह विमान दुर्घटना के समय पूरी तरह से सुरक्षित था और आग या विस्फोट का कोई सबूत नहीं मिला। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें सवार सभी 228 लोग मारे गए। विमान का मलबा लगभग दो साल बाद, 2 अप्रैल 2011 को मिला।
देश दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1819 : बंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना।
1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
1929 : फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस का जन्म।
1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डेक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955 : अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।
1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।
1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।
1996 : एच डी देवेगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज
1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नए राष्ट्रपति बने।
2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इनकार किया।
2009 : रियो डी जनेरियो से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की उड़ान 447 अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार सभी 228 लोगों की मौत हो गई थी। विमान का मलबा लगभग दो साल बाद, 2 अप्रैल 2011 को मिला।
2014 : नाइजीरिया में फुटबाल मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2019 : अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में एक सरकारी परिसर में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत।
2020 : “वांटेड”, “दबंग” और “एक था टाइगर” जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले मशहूर बॉलीवुड संगीतकार एवं गायक वाजिद खान का 42 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन । इसी दिन बुर्किना फासो में बाजार, मानवीय सहायता देने वाले काफिले पर हमले में 35 की मौत।
2022 : मशहूर गायक केके का 53 साल की उम्र में कोलकाता में निधन। केके नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नथ ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। ‘यारों’, ‘तड़प तड़प के’, ‘बस एक पल’, ‘आंखों में तेरी’, ‘कोई कहे’, ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’ आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं।
2024 : अफगानिस्तान में नदी पार करते वक्त नाव डूबी, 20 लोगों की मौत।
2025 : उत्तरी नाइजीरिया में खेल महोत्सव से लौट रहे 22 एथलीटों की सड़क दुर्घटना में मौत।