आज ही के दिन दिल्ली दहल गई थी बम धमाकों से, त्योहारों की रौनक को लगा था ग्रहण

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 29-10-2025
On this day, Delhi was rocked by bomb blasts, and the festive spirit was eclipsed.
On this day, Delhi was rocked by bomb blasts, and the festive spirit was eclipsed.

 

नयी दिल्ली
 
देश के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्योहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था।
 
दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन त्योहारों का मौसम होता है। पहले रामलीला की धूमधाम, फिर दशहरे का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक और अंत में गोवर्धन पूजा और भैया दूज। एक के बाद एक आने वाले इन त्योहारों पर बाजारों में खूब रौनक रहती है। 29 अक्टूबर 2005 को धन तेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।
 
29 अक्टूबर 2022 को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान कुचलकर 153 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
 
29 अक्टूबर 2023 को कजाकिस्तान में एक कोयला खदान में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गई। कोस्टेनको खदान का स्वामित्व लक्जमबर्ग स्थित इस्पात क्षेत्र की बड़ी कंपनी आर्सेलरमित्तल के पास है। यह खदान कजाकिस्तान के कारागांडा क्षेत्र में स्थित है।
 
देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
 
1911 : अमेरिका के जाने-माने संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन।
 
1923 : ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और देश गणराज्य बना।
 
1929 : अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘‘ब्लैक ट्यूजडे’’ कहा गया और इससे ग्रेट डिप्रेशन के नाम से जाना जाने वाला संकट और गहरा गया। दरअसल, पांच दिन पहले एक करोड़ 30 लाख शेयर की बिकवाली हुई थी।
 
1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।
 
1975 : स्पेन में जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।
 
1985 : विजेंद्र सिंह का जन्‍म, जिन्होंने मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया।
 
1999 : पूर्वी भारत के राज्य उड़ीसा (अब ओडिशा) में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए और जान-माल का भारी नुकसान हुआ।
 
2005 : दिवाली के त्योहार की गहमागहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाजारों में बम विस्फोट, 60 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल।
 
2015 : चीन ने एक बच्चा नीति को खत्म करने का ऐलान किया।
 
2020 : अफगानिस्तान में हेरात की जेल में दंगा, आठ कैदियों की मौत।
 
2022 : फिलीपीन में तूफान के कहर से 50 से अधिक लोगों की मौत, दर्जनों लापता। इसी दिन दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 153 लोगों की मौत हो गई।
 
2023 : केरल के कलमश्शेरि में ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में धमाके में दो महिलाओं की मौत, 51 लोग घायल।
 
2024 : उत्तरी गाजा में इजराइली हमले में 61 व्यक्तियों की मौत।