Notorious drug smuggler Navpreet Singh extradited from Turkey to India: Amit Shah
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से प्रत्यर्पित किया गया है।
शाह ने इसे ‘‘मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि’’ करार देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान के तहत तुर्किये की नागरिकता हासिल की और अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामीन की तस्करी जारी रखी।
शाह ने कहा, ‘‘हमारी एजेंसियों ने उसकी असली पहचान का पता लगाने के लिए एक-एक करके सारे राज का खुलासा किया और उसे वापस लाने में कामयाबी हासिल की। आज उसे भारत वापस लाया गया है और मादक पदार्थ तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है, जिनके लिए उस पर आरोप हैं। इस कामयाबी के लिए सभी एजेंसियों को बधाई।’’
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर मादक पदार्थ गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।